India's No.1 Hindi NewsChannel.
Aaj Tak was launched in2000 as a ...More
India's No.1 Hindi NewsChannel.
Aaj Tak was launched in2000 as a 24-hour HindiNews Channel, whichcovers India withinsight, courage andplenty of local falvour.Aaj Tak was adjudged theBest News Channel inHindi for the 10thconsecutive year byIndian Television Academy Awards. Less
says"Behind the veil and within her blush lies a dirty secret that promises to shock and stir. Get the low down on India and her biggest sex secrets on the ‘SEX Survey Digital Magazine’ from India Today. Get a copy NOW! http://bit.ly/XgG1PA"
India's No.1 Hindi News Channel.
Aaj Tak was launched in 2000 as a 24-hour Hindi News Channel, which covers India with insight, courage and plenty of local falvour. Aaj Tak was adjudged the Best News Channel in Hindi for the 10th consecutive year by Indian Television Academy Awards.
अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल की सालाना रिपोर्ट में कई बड़े दावे किए गए हैं. इसके मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य और तकनीकी मदद देकर भारत का बढ़ता प्रभाव रोकने की कोशिश की. चीन LAC के पास सैन्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी भारत पर दबाव बना रहा है.
हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही अस्थायी चालक ने गोली चला दी. गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे उन्हें चोट आई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक तमंचा और एक सीएमपी बरामद हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं और छात्रों से सीमित सोच से बाहर निकलने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि देश में 20 साल पहले तक गरीबी को एक स्थाई समस्या मान लिया गया था, लेकिन सही नीति और नीयत से इस सोच को बदला गया है.
पुष्कर मेले में राजस्थानी संस्कृति का रंग विदेशी पर्यटकों पर भी चढ़ रहा है. यहां मूंछ और साफा बांध प्रतियोगिता हुई. मूंछ प्रतियोगिता में 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जयपुर के कमलेश गुर्जर पहले स्थान पर रहे. वहीं साफा प्रतियोगिता में मैक्सिको की बेटी ने बाजी मारी.