Aaj Tak

Aaj Tak

  »   » Rss

05:50 PM - 21 Nov 26
64 जवान, 7 टीमें और 4 राज्यों में रेड... 22 साइबर हैकर्स को पुलिस ने ऐसे दबोचादिल्ली पुलिस ने पांच दिन के ऑपरेशन में चार राज्यों से साइबर ठगी के 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों का संबंध 2,080 शिकायतों से मिला है. इस गिरोह ने APK फाइल के जरिए 22,139 लोगों को निशाना बनाकर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की.
05:39 PM - 21 Nov 26
ऑपरेशन सिंदूर में PAK के साथ क्यों खड़ा था चीन? US रिपोर्ट में बड़ा खुलासा अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल की सालाना रिपोर्ट में कई बड़े दावे किए गए हैं. इसके मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य और तकनीकी मदद देकर भारत का बढ़ता प्रभाव रोकने की कोशिश की. चीन LAC के पास सैन्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी भारत पर दबाव बना रहा है.
05:20 PM - 21 Nov 26
हरिद्वार: IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायलहरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही अस्थायी चालक ने गोली चला दी. गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे उन्हें चोट आई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक तमंचा और एक सीएमपी बरामद हुआ है.
05:10 PM - 21 Nov 26
'50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले', IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं और छात्रों से सीमित सोच से बाहर निकलने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि देश में 20 साल पहले तक गरीबी को एक स्थाई समस्या मान लिया गया था, लेकिन सही नीति और नीयत से इस सोच को बदला गया है.
04:48 PM - 21 Nov 26
मैक्सिको की बेटी ने बांधा राजस्थानी साफा, जयपुर के कमलेश ने जीता मूंछों का मुकाबलापुष्कर मेले में राजस्थानी संस्कृति का रंग विदेशी पर्यटकों पर भी चढ़ रहा है. यहां मूंछ और साफा बांध प्रतियोगिता हुई. मूंछ प्रतियोगिता में 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जयपुर के कमलेश गुर्जर पहले स्थान पर रहे. वहीं साफा प्रतियोगिता में मैक्सिको की बेटी ने बाजी मारी.
04:45 PM - 21 Nov 26
किचन में बिल्ली समझकर पहुंचे घरवाले, सामने दिखा अजगर!तेलंगाना के करीमनगर में एक घर के किचन में विशाल अजगर मिलने से परिवार के होश उड़ गए. रात में सभी लोग सो रहे थे, तभी किचन से अजीब आवाजें आने लगीं. पहले घरवालों को लगा कि बिल्ली घुस आई है, लेकिन जांच करने पहुंचे तो खिड़की के पास अजगर दिखाई दिया. इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर विशाल अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला.
04:45 PM - 21 Nov 26
APK फाइल से 22 हजार फोन हैक, 4 राज्यों में रेड के बाद 22 ठग गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने WhatsApp के जरिए APK फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. चार राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जांच में 22 हजार मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल होने का पता चला है. वहीं, NCRP पोर्टल की 2,080 शिकायतें इस नेटवर्क से जुड़ी मिली हैं.
04:32 PM - 21 Nov 26
ट्रेन में सीट के लिए संग्राम! GRP और यात्रियों में हुई मारपीट!ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और गिरफ्तारी तक पहुंच गया. अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में दो परिवारों के बीच कहासुनी के बाद जीआरपी कॉन्स्टेबल भी विवाद में घिर गया. महिला पक्ष ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि जीआरपी ने छह यात्रियों पर अपने जवानों से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है.
04:26 PM - 21 Nov 26
गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से हाथी की मौत, CCTV में हादसा कैदउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक हाथी की मौत हो गई. हादसा 21 नवंबर की सुबह करीब 5:55 बजे NH-24 पर हुआ. टक्कर के बाद महावत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का 23 सेकंड का CCTV फुटेज सामने आया है.
04:25 PM - 21 Nov 26
मुंबई: पार्क में कपल की पिटाई का वीडियो वायरल, 8 नाबालिग पकड़े गएकुर्ला इलाके के प्रमोद महाजन गार्डन में एक कपल के साथ मारपीट मामला में 8 नाबालिग पकड़े गए हैं. आरोप है उन्होंने फोटो खींच रहे युवक और युवती पर अश्लील टिप्पणी की. विरोध करने पर दोनों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
04:00 PM - 21 Nov 26
Bihar दौरे पर PM, एयरपोर्ट पर दिखी मोदी-नीतीश की केमिस्ट्रीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर पटना पहुंच चुके हैं. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी वैशाली में 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 9.76 किलोमीटर लंबा छह लेन का नीतीश सेतु भी शामिल है. हालांकि, पुल के नामकरण को लेकर बिहार में सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस और आरजेडी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.
03:57 PM - 21 Nov 26
जज समझकर ओवैसी को दे दी सलामी! सहारनपुर में पुलिस से हुई बड़ी चूकसहारनपुर में पुलिसकर्मियों से चूक हो गई. सुप्रीम कोर्ट के एक जज के स्वागत के लिए तैनात जवानों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. ओवैसी शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे थे. उनके साथ सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही जज समझ लिया. इस दौरान ओवैसी ने भी खड़े होकर सलामी ली.
03:40 PM - 21 Nov 26
बेटे की मौत, फिर बहू की साजिश... सास को नशा देकर उड़ाए 1.84 करोड़अहमदाबाद के पालडी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक बहू ने अपनी 79 वर्षीय बुजुर्ग सास को नशीली गोलियां खिलाकर उनके बैंक खाते से 1.84 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर कर लिए. बेटे की मौत के बाद सास बहू के साथ रह रही थीं.
03:25 PM - 21 Nov 26
MP में रील के चक्कर में युवक ने किया खतरनाक स्टंटसोशल मीडिया पर रील वायरल करने का जुनून एक युवक को भारी पड़ गया. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में युवक ने NH-52 पर चलती कार की छत पर खड़े होकर शराब पीते हुए खतरनाक स्टंट किया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी मुकेश तंवर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है. मामले में आगे की जांच जारी है.
03:15 PM - 21 Nov 26
बिहार में PM मोदी की बॉन्डिंग... नीतीश, सम्राट और चिराग संग दिखे खास पलशनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने गमछा लहरा कर लोगों का अभिवादन किया. कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी और नीतीश कुमार की खास बॉन्डिंग देखने को मिली.
02:56 PM - 21 Nov 26
पंचतत्व में विलीन हुईं CM योगी की मां सावित्री देवी, छोटे भाई ने दी मुखाग्निसीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया. उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी. उन्होंने बताया कि सावित्री देवी करीब एक साल से बोल नहीं पा रही थीं और परिवार के लोग ही उनके आसपास ज्यादा रहते थे.
02:49 PM - 21 Nov 26
PCS भर्ती को लेकर मोहाली में BJP का जोरदार प्रदर्शन, देखें पंजाब आजतकपंजाब में PCS भर्ती को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. छात्रों के आरोप और विपक्ष के सवालों के बीच हाईकोर्ट ने PCS मेन्स एग्जाम की इंटरव्यू प्रक्रिया पर 16 दिसंबर तक रोक तो लगा दी, लेकिन इस पर शुरू हुआ घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. बीजेपी युवा मोर्चा ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मोहाली में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान BJYM नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की....
02:44 PM - 21 Nov 26
1.86 करोड़ का कैश और सोना-चांदी बरामद, CGST सुपरिंटेंडेंट के घर CBI का छापापंचकूला में CBI ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार CGST सुपरिंटेंडेंट के घर से करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान बरामद किया है. आरोपी को 19 नवंबर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था.
02:29 PM - 21 Nov 26
गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से हाथी की मौत, CCTV आया सामनेयूपी के गोरखपुर में 21 नवंबर की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे हाथी को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में हाथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महावत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. पूरी घटना CCTV में कैद है.
02:06 PM - 21 Nov 26
आधी रात को किचन में दिखा विशाल अजगर, दहशत में आया परिवारतेलंगाना के करीमनगर जिले के सिरिसापल्ली गांव में आधी रात एक परिवार की नींद अजीब आवाजों से खुल गई. घरवालों को लगा कि किचन में बिल्ली घुस आई है. लेकिन जब देखने पहुंचे तो खिड़की के पास विशाल अजगर दिखाई दिया.
01:42 PM - 21 Nov 26
उज्जैन में आधा दर्जन मजारों पर चला बुलडोजर, सिंहस्थ से पहले एक्शन!सिंहस्थ की तैयारियों के बीच उज्जैन में रेलवे ने अपनी जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया. कार्रवाई में करीब आधा दर्जन मजारों, गुमटियों और दूसरे निर्माणों को हटाया गया. मामला कई साल से कोर्ट में था. स्टे खत्म होने के बाद दो जगहों पर कार्रवाई हुई.